Womens Asian Champions Trophy 2026: भारतीय टीम का जीत के साथ आगाज, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकीं पूजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आज से आगाज हो गया है। मेजबान भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में भारत की टक्कर मलेशिया से हुई। भारत की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी।
ऐसा मैच का हाल
पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में मलेशिया की नुरामीराह ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन, इसके बाद खान मुमताज ने कुछ समय सेकंड बाद गोल कर भारत को बराबरी पर पहुंचा दिया।
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में सलीमा टेटे ने 34 मिनट 32 सेकंड और पूजा साहू ने 38 मिनट 50 सेकंड पर गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में लालरेमसियामी ने 49वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को 4-1 पर पहुंचा दिया।
पूजा साहू बनी प्लेयर ऑफ द मैच
पूजा साहू का यह डेब्यू मैच था। उन्होंने इस मुकाबले में एक गोल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मलेशिया टीम की खिलाड़ी हिजाब में उतरीं।
सीएम मोहन यादव ने की शुरुआत
इससे पहले महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आतिशबाजी के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत की। दिन का पहला मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच हुआ, जिसमें चीन ने 7-0 से जीत अर्जित की। इसके बाद हुए मुकाबले में जापान ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।
Created On :  



